चतरा, फरवरी 19 -- चतरा, प्रतिनिधि। राजपुर थाना क्षेत्र के कैंडीनगर निवासी सियाराम चंद्रवंशी की पुत्री रितिका कुमारी बुधवार को चतरा स्थित केशरी चौंक से अचानक गायब हो गयी थी। वह कैंडीनगर अपने घर से नानी के यहां जाने के लिए प्रतापपुर के लिए निकली थी, लेकिन चतरा पहुंचने के बाद से वह रहस्यमय ढंग से लापता हो गई थी। जिससे परिजन काफी परेशान थे। इसी दौरान खोज बीन किया गया तो पता चला रितिका रांची के आईटीआई बस स्टैंड के पास है। जानकारी मिलते ही परिजन रांची के लिये रवाना हो गये हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...