चतरा, मई 10 -- चतरा, प्रतिनिधि। शहर की घनी आबादी वाले इलाकों में बिजली व्यवस्था लोगों के लिए सुविधा कम और खतरा अधिक बनती जा रही है। कई मुहल्लों और मुख्य बाजारों में खुले ट्रांसफॉर्मर, जर्जर बिजली तार और 11 केवी लाइनें लोगों की जान जोखिम में डाल रही हैं। हालत यह है कि कई जगहों पर ट्रांसफॉर्मरों के आसपास घेराबंदी तक नहीं की गई है, जबकि उनके नीचे और बगल में बेतरतीब ढंग से दुकानें संचालित हो रही हैं। पड़ताल में सामने आया कि शहर के कई हिस्सों में बिजली के तार मकानों और व्यावसायिक भवनों से बेहद नजदीक होकर गुजर रहे हैं। कई स्थानों पर गार्ड वायर भी नहीं लगाए गए हैं, जिससे बारिश और आंधी के दौरान हादसे की आशंका बढ़ जाती है। कुछ स्थानों पर ट्रांसफॉर्मरों से तेल रिसाव की शिकायतें भी सामने आई हैं। पूर्व में शॉर्ट सर्किट, चिंगारी और तार टूटने जैसी घटनाएं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.