चतरा राइफल क्लब ने जीते 4 कांस्य पदक
रांची, अगस्त 29 -- रांची, वरीय संवाददाता। पश्चिम बंगाल के आसनसोल में 24 से 30 अगस्त तक आयोजित 10वीं ईस्ट जोनल शूटिंग चैंपियनशिप में चतरा राइफल क्लब के निशानेबाजों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 5 राज्यों के 2,000 से अधिक खिलाड़ियों की मौजूदगी वाली इस प्रतियोगिता में क्लब के एथलीटों ने कुल 4 कांस्य पदक हासिल किए। व्यक्तिगत प्रदर्शन में अश्विनी ने 3 कांस्य पदक और अश्विन ने 1 कांस्य पदक अपने नाम किया। क्लब के सभी खिलाड़ियों ने आगामी जीवी मावलंकर नेशनल चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया है।नेशनल चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई करने वाले निशानेबाजों में पियूष कुमार, सत्यम राज, आयुष कुमार, अर्णव कुमार, शगुन कुमारी, विवेक राज, पुष्पम राज, चंदन कुमारी, मुस्कान कुमारी, अक्षिता कुमारी, अनन्या कुमारी और आदित्य कुमार शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.