चतरा, मार्च 15 -- चतरा प्रतिनिधि। झारखंड गृह रक्षा वाहिनी द्वारा होमगार्ड बहाली को लेकर शारीरिक जांच व लिखित परीक्षा की तिथि निर्धारित कर दी गई है। जिला समादेष्टा कार्यालय, झारखंड गृह रक्षा वाहिनी चतरा की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार परीक्षा 28 मार्च 2026 से 18 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन चतरा के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में किया जाएगा तथा सभी अभ्यर्थियों को सुबह 6 बजे रिपोर्टिंग करनी होगी। जारी कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न प्रखंडों के अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग तिथियां तय की गई हैं। 28 मार्च को कान्हाचट्टी, 29 मार्च को गिद्धौर, 30 मार्च को लावालौंग, 1 अप्रैल को पत्थलगड़ा, 2 अप्रैल को मयूरहंड, 4 अप्रैल को कुंदा, 5 व 6 अप्रैल को चतरा, 7 अप्रैल को इटखोरी, 8 व 9 अप्रैल को हंटरगंज, 10 व 11 अप्रैल को सिमरिया, 13 व 15 अप्रैल ...