चतरा, अप्रैल 7 -- चतरा, प्रतिनिधि। जिले में चल रही होमगार्ड बहाली प्रक्रिया के तहत मंगलवार को पांचवें दिन मयूरहंड प्रखंड के अभ्यर्थियों का शारीरिक दक्षता परीक्षण आयोजित किया गया। यह भर्ती प्रक्रिया चतरा के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में संपन्न हो रही है, जहां सुबह से ही अभ्यर्थियों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। भर्ती प्रक्रिया में बड़ी संख्या में युवा भाग लेने पहुंचे, वहीं कई लोग केवल चयन प्रक्रिया को देखने के लिए भी उपस्थित रहे। दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद और अन्य शारीरिक परीक्षाओं के माध्यम से अभ्यर्थियों की क्षमता का आकलन किया गया। प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सकी। अधिकारियों ने बताया कि जिले के सभी प्रखंडों के अभ्यर्थियों का परीक्षण इसी स्टेडियम में चरणबद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.