चतरा में सात दिवसीय रुद्र महायज्ञ शुरू
चतरा, मई 9 -- चतरा, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के कमात गांव में शुक्रवार को सात दिवसीय शिव परिवार प्राण-प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ का भव्य शुभारंभ श्रद्धा और भक्ति के माहौल में हुआ। महायज्ञ की शुरुआत विशाल कलश यात्रा के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। पूरे गांव में हर-हर महादेव के जयघोष और भक्ति गीतों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। कलश यात्रा शिव मंदिर प्रांगण से निकलकर मरमदीरी स्कूल मैदान होते हुए चुआड़ी नदी पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने कलश में पवित्र जल भरा। इसके बाद यज्ञशाला में अयोध्या के आचार्य पंडित शिव कुमार शास्त्री व उनकी टीम ने विधि-विधान से कलश स्थापना कराई। महायज्ञ को लेकर गांव के युवाओं और बच्चों में खासा उत्साह देखा गया। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.