चतरा, अप्रैल 4 -- चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय स्थित संत तेरेसा चर्च में शुक्रवार को मसीही समुदाय ने गुड फ्राइडे पर्व अत्यंत सादगी, श्रद्धा और गमगीन माहौल में मनाया। यह दिन प्रभु ईसा मसीह के बलिदान और मानवता के प्रति उनके प्रेम को समर्पित रहा। इस अवसर पर चतरा शहर समेत ग्रामीण इलाकों के विभिन्न चर्चो में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। स्थानीय चर्च परिसर में शुक्रवार को सुबह से ही मसीही समदाय के लोग जुटने लगे थे। कार्यक्रम की शुरुआत क्रूस की राह के साथ हुई। श्रद्धालुओं ने ईसा मसीह के अंतिम सफर के 14 पड़ावों को याद किया, जिसमें दिखाया गया कि किस प्रकार उन्होंने क्रूस का कष्ट सहा। चतरा संत टेरेसा चर्च में प्रतीकात्मक रूप से ईसा मसीह की झांकी भी प्रस्तुत की गई। प्रतीकात्मक रूप से ईसा मसीह के दुखभोग की झाँकी भी प्रस्तुत की ...