चतरा, अप्रैल 17 -- चतरा प्रतिनिधि। महिला महाविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय हार्टफुलनेस ध्यान शिविर का दूसरा दिन उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को मानसिक शांति, एकाग्रता और सकारात्मक जीवन शैली की ओर प्रेरित करना है। दूसरे दिन की शुरुआत प्रात: ध्यान सत्र से हुई, जिसमें प्रशिक्षकों ने छात्राओं को विचारों की शुद्धि और आंतरिक संतुलन बनाए रखने के उपाय बताए। ऑडियो-वीडियो प्रस्तुति एवं पीपीटी के माध्यम से ध्यान की प्रक्रया को सरल ढंग से समझाया गया। साथ ही छोटी-छोटी कहानियों और उदाहरणों के जरिए जीवन में ध्यान के महत्व को रेखांकित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकगण भी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- रिसर्च मेथाडोलॉजी एंड टीचिंग लर्निंग असेसमेंट कार्यशाला संपन्न लगभग 400 छात्राओं ने भा...