चतरा, अप्रैल 4 -- चतरा प्रतिनिधि जिले में शादी-ब्याह का सीजन इस बार लोगों की जेब पर भारी पड़ रहा है। युद्ध जैसे वैश्विक हालात और जीएसटी में बढ़ोतरी के कारण शादी से जुड़ी सामग्रियों की कीमतों में 10 से 15 प्रतिशत तक बढ़ गया है। इसका सीधा असर दुल्हन की विदाई तक देखने को मिल रहा है। बाजार में दूल्हे की शेरवानी से लेकर दुल्हन के लहंगे तक के दाम बढ़ गए हैं। वहीं चूड़ी, नेल पेंट, मेहंदी पाउच, सिंगारदान और प्लास्टिक फूलों से बनी जयमाला जैसी छोटी-छोटी चीजें भी महंगी हो गई हैं। दुकानदारों का कहना है कि पहले जहां ये सामान सस्ते में उपलब्ध हो जाते थे, अब उनकी कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। व्यापारियों के अनुसार ट्रांसपोर्टेशन लागत बढ़ना भी एक बड़ा कारण है। चतरा में ज्यादातर लहंगे, सूट और साड़ियां गुजरात और दिल्ली से मंगाई जाती हैं, जिनके किराये में वृद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.