चतरा, अप्रैल 30 -- चतरा, प्रतिनिधि। बढ़ती गर्मी और बाजारों में शाम से देर रात तक बढ़ रही भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने नो इंट्री का समय बढ़ाया है। अनुमंडल दंडाधिकारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी, चतरा द्वारा जारी आदेश के अनुसार 30 अप्रैल 2026 से 30 मई 2026 तक सभी प्रकार के भारी मालवाहक वाहनों के शहर में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। यह प्रतिबंध प्रतिदिन रात 10 बजे तक प्रभावी रहेगा। प्रशासन ने बताया कि इस दौरान बाजारों में लोगों की भीड़ बढ़ने के कारण भारी वाहनों के संचालन से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इस फैसले से शहरवासियों को राहत मिलने की उम्मीद है। यह भी पढ़ें- हिनू से हेथू चौक तक नो पार्किंग जोन घोषित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...