चतरा, मई 31 -- रामेश्वर लाल खंडेवाल विधा मंदिर में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का समापन हो गया। इस मौके पर मुख्य रूप से केंद्रीय महिला एं बाल विकास मंत्री अन्नपुर्णा देवी उपस्थित थी। समापन सत्र को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण और अनुशासन पर विशेष जोर देते हुए वर्तमान झारखंड सरकार की विफलताओं पर जमकर निशाना साधा। शिविर में पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने कार्य विस्तार और महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री सीमा सिंह ने कार्यकर्ता विकास व दायित्व विषय पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं कामार्गदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोगता ने की, जबकि दीप प्रज्वलन सांसद कालीचरण सिं...