चतरा, अप्रैल 11 -- चतरा, प्रतिनिधि। डॉ भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर चतरा जिले में विभिन्न राजनीतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों द्वारा व्यापक स्तर पर कार्यक्रमों की तैयारी की जा रही है। इस अवसर पर शहर में भव्य जुलूस भी निकाला जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में लोग भाग लेंगे।जयंती समारोह को लेकर आयोजकों ने नगर परिषद एवं जिला प्रशासन से विशेष व्यवस्था करने की मांग की है। उन्होंने शहर के विभिन्न स्थानों पर स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील की है, ताकि जुलूस में शामिल लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।साथ ही, पोस्ट ऑफिस के समीप स्थित बाबा साहब की प्रतिमा की साफ-सफाई एवं रंग-रोगन कराने की मांग भी की गई है। इस संबंध में विभिन्न दलों ने नगर परिषद के अधिकारियों को आवेदन सौंपकर आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

हिंदी हिन...