चतरा, मार्च 5 -- चतरा, संवाददाता। जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र की लमटा पंचायत के लीलाजन नदी के पास जंगल से सोमवार की देर शाम एक युवक-युवती का शव पेड़ से फांसी के फंदे से लटका हुआ बरामद किया गया। मृतका सदर थाना क्षेत्र और मृतक राजपुर थाना क्षेत्र के निवासी बताए जाते हैं। लावालौंग पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक-युवती की अगले माह शादी होनेवाली थी। दोनों 27 फरवरी को अपने-अपने घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक नहीं लौटे। परिजनों ने काफी खोजबीन की परंतु दोनों कोई सुराग नहीं मिला। मृतका के परिजनों ने सदर थाना में गुमशुदगी का सनहा भी दर्ज कराया था। सोमवार को चरवाहों ने जंगल से तेज दुर्गंध आने पर मौके पर जाकर देखा तो दोनों के शव फंदे से लटके थे। इस संबंध में ला...