चतरा, जून 26 -- चतरा प्रतिनिधि जिला मुख्यालय सहित सभी पेट्रोल पंपों में गुरूवार को पेट्रोल की भारी किल्लत से हाहाकार मच गया। स्थिति यह है कि क्षेत्र के लगभग सभी पेट्रोल पंप पूरी तरह से सूख चुके हैं। एक पंप जहां स्टॉक होने का दावा किया जा रहा है, लेकिन मशीनें खराब होने के कारण पेट्रोल नहीं देने की बात कही जा रही है। पेट्रोल नहीं मिलने के कारण स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को पेट्रोल की तलाश में भटक रहे लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। स्थानीय निवासियों का कहना है कि सुबह से ही वे एक पंप से दूसरे पंप के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन हर जगह नो स्टॉक का बोर्ड लटका है। जहां पेट्रोल उपलब्ध भी है, वहां तकनीकी खराबी का बहाना बनाकर लोगों को लौटाया जा रहा है। इस किल्लत का सीधा असर आम जनजीवन और कामकाजी लोगों पर ...