चतरा, अगस्त 5 -- चतरा, संवाददाता। चतरा पुलिस ने भाकपा माओवादी संगठन को दोबारा सक्रिय करने की साजिश को समय रहते विफल कर दिया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने दो माओवादियों को हथियार, जिंदा कारतूस और आगजनी में इस्तेमाल होने वाली सामग्री के साथ गिरफ्तार किया है। इसके पास से एक देशी पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस, एक लीटर पेट्रोल, एक माचिस, एक मोटरसाइकिल तथा दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। गिरफ्तार लोगों की पहचान कुन्दा थाना क्षेत्र के कोजरम गांव 22 वर्षीय निवासी सुरेन्द्र गंझू और करिलगड़वा गांव निवासी 20 वर्षीय संजय गंझू के रूप में हुई। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे भाकपा माओवादी संगठन के जोनल कमांडर मनोहर गंझू के निर्देश पर भुईयांडीह घाटी में फायरिंग कर मालवाहक वाहनों में आगजनी की घटना को अंजाम देकर इलाके में दहशत फैला...