चतरा में चरमराई बिजली आपूर्ति, बिजली की आंखमिचौनी से लोग परेशान
चतरा, जून 12 -- चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में विद्युत व्यवस्था इन दिनों पूरी तरह से चरमरा गयी है। भीषण और उमस भरी गर्मी में अनियमित विद्युत जानलेवा साबित हो रहा है। न दिन को सही बिजली मिल रही है और ना ही रात में। विभागी दावों पर गौर करें तो जिले में विद्युत की आपूर्ति शहरी क्षेत्र में 18 से 20 घंटे और ग्रामीण क्षेत्र में 14 से 16 घंटे आपूर्ति करने का दावा है। परंतु जमीनी हकीकत कुछ और ही है। शहरी क्षेत्र में 16 से 18 घंटे विद्युत की आपूर्ति हो रही है। परंतु हर दस से पंद्रह मिनट पर विद्युत का कटना और आना आम बात हो गयी है। वही ग्रामीण क्षेत्रों में 8 से 10 घंटे भी विद्युत की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। जिससे ग्राीमण क्षेत्र में रहने वाले लोगो की परेशानी काफी बढ़ गयी है। कम समय में विद्युत की आपूर्ति से विद्युत पर आधारित व्यवसाय काफी प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.