चतरा, जून 12 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। घटना के बाद टंडवा-सिमरिया मुख्य सड़क को आक्रोशित लोगों ने जाम कर दिया है। जाम के कारण वाहनों की लंबी लंबी कतारें लगी हुई है। जाम के 17 घंटे के बाद भी कोई सार्थक पहल नहीं हुई है। ऐसे में यात्री वाहन से लेकर कोल वाहन सभी जाम में फंसे हुए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि इस सडक पर कोयला वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन प्रशासन और संबंधित कंपनियां प्रभावी कदम नहीं उठा रही हैं। मालुम हो कि आये इस क्षेत्र में कोल वाहन की चपेट में आकर लोग जान गंवा रहे हैं। यह भी पढ़ें- मुआवजे की मांग पर अड़े थे जाम समर्थक टंडवा सिमरिया, चतरा केरेडारी,बगरा तथा पिपरवार रोड में कोल, ऐशपौंड की ढूलाई से राहगीरों के लिए खूनी सड़क बन चुकी है। लोग एक ही सवाल प्रशासन से पुछ रहे हैं कि मौत की सिलसि...