चतरा, फरवरी 3 -- चतरा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि आंगनबाड़ी सेविकाओं को मंगलवार को प्रगखंड कार्यालय स्थित सभागार में री-इमेर्जिंग का दो दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला जिला प्रशासन चतरा, समाज कल्याण विभाग एवं उगम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। कार्यशाला में प्रखंड के 30 आंगनबाड़ी सेविकाओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं प्रभावी रूप से आयोजित करने में एलएस नीलम कुमारी, आरती कुमारी और अनुराधा कुमारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यशाला का संचालन उगम एजुकेशन फाउंडेशन के प्रशिक्षित फैसिलिटेटर अमृता पाल और संतोषी कुमारी द्वारा किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.