चतरा, मार्च 15 -- चतरा संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में रविवार को चतरा मंडल कारा में जेल अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से सिविल जज विनय कुमार लाल, चन्द्र भानु कुमार, तारकेश्वर दास, जेल सुपरिंटेंडेंट और चतरा एलईडीसीएस के शिशिर कुमार पांडे, अशोक कुमार सिंह, देवनारायण महतो, मृणाली प्रसाद, जितेंद्र कुमार और पीएलवी अरविंद प्रसाद मुख्य रूप से शामिल हुए। इस मौके पर चतरा मंडल कारा में बंद कैदियों को कानून की जानकारी दी गई। जेल में मिलने वाले सुविधाओं के बारे में कैदियों से जानकारी लिया गया। जेल अदालत में उपस्थित न्यायिक पदाधिकारी के द्वारा कैदियों को मिलने वाले नि:शुल्क कानूनी सहायता के बारे में बताया गया। इस दौरान न्यायालय के माध्यम से असमर्थ और आर्थिक रूप से कमजोर कैदियों को कानूनी सहायता प्रदान करने हुए न्यायालय...