चतरा, फरवरी 15 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार चतरा में रविवार को चतरा मंडल कारा में जेल अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें सिविल जज मिलन कुमार, एडिथ होरो, जेल सुपरिंटेंडेंट और चतरा एलइडीसीएस के शिशिर कुमार पांडे, आलोक कुमार सिंह, देवनारायण महतो, मृणाली प्रसाद, जितेंद्र कुमार और पीएलवी अरविंद प्रसाद मुख्य रूप से शामिल हुए। मौके पर चतरा मंडल कारा में बंद कैदियों को कानून की जानकारी दी गई। कैदियों को मिलने वाले निशुल्क कानूनी सहायता के बारे में बताया गया। साथ ही उन्हें मिलने वाले अधिकारों के बारे में बताया गया। जेल अदालत में कई मामलों पर सुनवाई की गई। इस दौरान चतरा मंडल कारा में बंद सिमरिया के मुन्ना मियां को मामले से रिहा कर जेल से मुक्त किया गया। मुन्ना सिमरिया थाना के कार्ड संख्या 71/2007 का अभियुक्त था। इसके विरुद्ध 41...