चतरा, जून 6 -- चतरा संवाददाता। चतरा बस ऑनर्स एसोसिएशन की बैठक शनिवार को जिलाध्यक्ष मो बेलाल की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में हुई। बैठक में जिले के सभी मार्गो में संचालित बसों के संचालक शामिल हुए। इस दौरान बस परिचालन में आ रही समस्याओं पर चर्चा के बाद बस एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद बेलाल ने बताया की झारखण्ड प्रदेश बस ऑनर्स एसोसिएशन रांची के अध्यक्ष के निर्देशन में शनिवार को चतरा में बैठक की गई। बैठक में डीजल की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि रख-रखाव, स्पेयर पाट्र्स, बीमा'' टैक्स, मोबिल, टायर, युरिया तथा अन्य खर्चों को देखते हुए झारखण्ड प्रदेश बस ऑनर्स एसोसिएशन रांची के निर्देशन में चतरा जिला के सभी मार्गों पर 15प्रतिशत से 18 प्रतिशत वृद्धि करने का प्रस्ताव लिया गया। यह भी पढ़ें- डीजल मूल्य वृद्धि से बढ़ी चिंता, यात्रियों व उपभोक्ताओं पर...