गुमला, फरवरी 22 -- गुमला प्रतिनिधि। जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर 23 क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत रविवार को हुए मुकाबले में चतरा ने खूंटी को सात विकेट से पराजित किया। खूंटी की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 41 ओवर में 209 रनों पर ऑल आउट हो गई। जिसमें सतीश ने 41और कालेश्वर ने 33 रनों की पारी खेली। वहीं चतरा की ओर से पंकज ने चार विकेट झटके। जवाबी पारी खेलने उतरी चतरा की टीम ने आसानी से 31वे ओवर में 212 रन बना कर विजय हो गयी। जिसमें सौरभ गिरी ने 89 और पंकज यादव ने 83 रनों की पारी खेली। खूंटी की ओर से मीत जैन ने दो विकेट झटके। चतरा के पंकज यादव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मौके पर आरडीओ अजय यादव, अंपायर प्रशांत कुमार , जितेंद्र कुमार, स्कोरर जुलकर नैन अहमद सहित अन्य लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.