चतरा, मार्च 2 -- चतरा, संवाददाता। नगर परिषद उपाध्यक्ष पद के चुनाव की तिथि तय कर दी गई है. राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार उपाध्यक्ष का चुनाव 16 मार्च को कराया जाएगा, जबकि इसकी आधिकारिक अधिसूचना 7 मार्च को जारी की जाएगी। यह चुनाव प्रत्यक्ष नहीं बल्कि अप्रत्यक्ष प्रणाली से होगा, यानी नगर परिषद के निर्वाचित वार्ड पार्षद ही मतदान कर उपाध्यक्ष का चयन करेंगे. चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक तैयारियाँ शुरू कर दी गई हैं. अधिसूचना जारी होने के बाद नामांकन, जांच और अन्य औपचारिक प्रक्रियाएँ तय समय-सारणी के अनुसार पूरी की जाएंगी, जिसके बाद निर्धारित तिथि को मतदान कर परिणाम घोषित किया जाएगा. बता दें कि चतरा नगर परिषद क्षेत्र में 22 वार्ड पार्षद हैं. उपाध्यक्ष के दौड़ में कई वार्ड पार्षद लग गए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.