चतरा, अगस्त 21 -- चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ फसलों का बीमा कराने में चतरा जिला बेहतर प्रदर्शन करते हुए राज्य में चौथे स्थान पर पहुंच गया है। जिले में 40,653 किसानों को योजना से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसके विरुद्ध अब तक 22,556 किसानों को फसल बीमा योजना से जोड़ा जा चुका है। वहीं 25,460 किसानों ने बीमा के लिए आवेदन किया है।खरीफ मौसम में जिले में धान और मक्का की खेती का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। धान के लिए 36,500 हेक्टेयर का लक्ष्य था, जिसके विरुद्ध 25,086 हेक्टेयर में धान का आच्छादन हुआ है। इसी तरह मक्का की खेती के लिए 9,960 हेक्टेयर का लक्ष्य रखा गया था, जबकि अब तक 9,398 हेक्टेयर में मक्का का आच्छादन किया जा चुका है। जिले में कुल 17,660 हेक्टेयर फसल का बीमा कराया गया है। फसल बीमा...