पलामू, दिसम्बर 7 -- नीलांबर-पीतांबरपुर, प्रतिनिधि। चतरा के सांसद कालीचरण सिंह ने रविवार को संसदीय क्षेत्र के लेस्लीगंज क्षेत्र के दौरे के दौरान अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होकर आमलोगों से उनकी परेशानी को समझने का प्रयास किया। उन्होंने ग्रामीणों, स्थानीय प्रतिनिधियों और वरिष्ठ नागरिकों से क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी ली। सांसद ने जामुनडीह में भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी के दिवंवग दादी के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए जहां ग्रामीणों की मांग पर जामुनडीह चारमुहान से हाई स्कूल जाने वाली सड़क को सांसद कोटे की राशि से पीसीसी बनाने का निर्माण कराने की अनुशंसा की। सांसद ने जगतपुरुआ में कारगिल शहीद युगंबर दीक्षित के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अधूरे मंदिर को पूर्ण निर्माण कराने में सहयोग करने का आश्वासन दिया। जगतपुरुआ म...