चतरा के लिए... आठ साल की सजा के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे दो दोषी
रांची, सितम्बर 4 -- रांची, विशेष संवाददाता। चतरा के टंडवा स्थित मगध और आम्रपाली कोल परियोजना से जुड़े अवैध फंडिंग मामले में आठ-आठ साल की सजा पाए दो दोषियों ने झारखंड हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। विनोद गंझू और विंदेश्वर गंझू उर्फ विंदु गंझू ने निचली अदालत के फैसले को चुनौती देते हुए अपील दायर की है। दोनों ने अलग से हस्तक्षेप याचिका (आईए) दाखिल कर जेल में साढ़े छह साल से अधिक समय बिताने का हवाला देते हुए जमानत देने की भी गुहार लगाई है। जस्टिस आर मुखोपाध्याय की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने ट्रायल कोर्ट से रिकॉर्ड मंगाने का निर्देश दिया है। इस मामले में रांची स्थित एनआईए की विशेष अदालत ने 18 अगस्त को 12 दोषियों को सजा सुनाई थी। अदालत ने दोषियों को आठ से दस वर्ष तक की सजा सुनाने के साथ 40 हजार से 90 हजार रुपये तक का जुर्माना भी लगाया था। इसी फैस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.