चतरा, मई 27 -- इटखोरी, प्रतिनिधि। चतरा के नए एलआरडीसी (भूमि सुधार उप समाहत्र्ता) शशिकांत सिंकर ने माँ भद्रकाली मंदिर में पूजा अर्चना किया। इस मौके पर उन्होंने माता के मुख्य मंदिर में पूजा अर्चना के पश्चात शहस्त्र शिवलिंग महादेव मंदिर कौठेश्वर नाथ मंदिर पंचमुखी जी हनुमान मंदिर शनिदेव मंदिर समेत अन्य देवालय में पूजा अर्चना किया। इस मौके पर सुनील वर्णवाल संतोष राम उत्तम राणा समेत अन्य उपस्थित थे। इस मौके पर एलआरडीसी शशिकांत सिंकर ने कहा कि माता के मंदिर में शीश झुकाने आया हूं। उन्होंने कहा कि माता की पूजा-अर्चना कर मन को असीम शांति मिली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...