चतरा, अप्रैल 12 -- चतरा प्रतिनिधि। ताइक्वांडो खिलाड़ी सह प्रशिक्षक चतरा शहर के कुम्हार टोली बाजार टांड़ निवासी 31 वर्षीय रितेश कुमार की मेरठ में असामयिक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वे बीपीएड की परीक्षा देने मेरठ गए हुए थे, जहां अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। जिससे उसकी मौत हो गयी। घटना रविवार की सुबह लगभग सात बजे की है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, इस खबर से जिले के खेल जगत में भी शोक की लहर दौड़ गई है। रितेश कुमार अपने सरल स्वभाव और खेल के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते थे। उन्होंने ताइक्वांडो के क्षेत्र में कई खिलाड़ियों को प्रशिक्षित कर उन्हें आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई थी। स्थानीय लोगों और खिलाड़ियों ने उनकी असामयिक मौत को अपूरणीय क्षति बताया है। सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा ...