चतरा, मई 25 -- चतरा प्रतिनिधि। जिले के एसपी अनिमेश नैथानी ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों से एक करोड़ रुपये मूल्य का अफीम और डोडा जब्त किया है। यह कार्रवाईएसपी को मिले गुप्त सूचना के आधार पर की गयी।

पहली कार्रवाई पहला मामला में सिमरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नागर गोजे शुभम भाऊ साहेब के नेतृत्व में गठित विशेष छापामारी दल ने बगरा-चतरा रोड स्थित बजराही मैदान में कार्रवाई करते हुए दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया जबकि दो अन्य फरार हो गए। गिरफ्तार तस्करों की पहचान सिमरिया थाना क्षेत्र के लुतीडीह गांव निवासी जीवलाल गंझु और इचाक कला गांव निवासी मो. फैजान मलिक के रूप में हुई है। छापेमारी के दौरान तस्करों के पास से एक लूना की डिक्की में प्लास्टिक के डब्बे में रखा 7 किलो 196 ग्राम अफीम तथा दो मोबाइल फोन बरामद...