चतरा उपायुक्त रवि आनंद ने किया सिमरिया का सघन निरीक्षण
चतरा, जून 16 -- चतरा उपायुक्त रवि आनंद सोमवार को सिमरिया अनुमंडल क्षेत्र का आकस्मिक दौरा कर विभिन्न सरकारी कार्यालयों और संस्थानों का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य धरातल पर सरकारी योजनाओं की स्थिति परखना और आम जनता को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं की गुणवत्ता जांचना था। उपायुक्त ने सबसे पहले सिमरिया रेफरल अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की विधि-व्यवस्था, टीएमसी कुपोषित सेवा केंद्र, चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति तथा साफ-सफाई की गहन जांच की। उपायुक्त ने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई पर नाराजगी जताई और तत्काल सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कुपोषित बच्चों के लिए चल रहे टीएमसी केंद्र की कार्यप्रणाली देखी और पोषक आहार की गुणवत्ता जांची। चिकित्सकों और कर्मियों को मरीजों के साथ संवेदनशील व्यवहार रखने और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.