चढूनी की गिरफ्तारी के विरोध में किसानों ने धरना दिया
बरेली, सितम्बर 22 -- रिठौरा। हरियाणा में किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी समेत अन्य किसान नेताओं को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के विरोध में कार्यकर्ताओं ने मंगलवार देर शाम मुड़िया अहमदनगर में पीलीभीत हाईवे किनारे धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और राष्ट्रीय अध्यक्ष की रिहाई की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। धरने में बैठे भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के कार्यकर्ताओं समेत किसानों ने आरोप लगाया कि हरियाणा राज्य में धान खरीद केंद्रों को लेकर चल रहे किसान आंदोलन में हरियाणा पुलिस द्वारा किसानों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। आंदोलनरत किसानों को गिरफ्तार किया जा रहा है, आंसू गैस के गोले दागे जा रहे हैं तथा पानी की बौछार कर उन्हें तितर-बितर करने का प्रयास किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- फिर भड़के किसान; दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे जाम करने निकल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.