फतेहपुर, मई 3 -- फतेहपुर। जिले में बढ़ती गर्मी और दूषित खानपान का असर अब बच्चों की सेहत पर साफ दिखने लगा है। जिला अस्पताल में रोजाना करीब 50 से अधिक बच्चे उल्टी-दस्त और कमजोरी की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं, जिससे चिल्ड्रेन वार्ड भरने की स्थिति में है। डॉक्टरों ने बताया कि दूषित पानी, खुले में बिकने वाला खाना और साफ-सफाई की कमी इसके प्रमुख कारण हैं। ऐसे में अभिभावकों को सतर्क रहने और लक्षण दिखते ही तुरंत इलाज कराने की सलाह दी गई है। वार्ड में कम पड़ सकते हैं बेड

बच्चों की बढ़ती संख्या जिला अस्पताल के बाल रोग वार्ड में इन दिनों मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मौजूदा समय में वार्ड में 36 बेड हैं और यहां 28 मरीज भर्ती हैं। वार्ड में तैनात पैरामेडिकल स्टॉफ ने बताया कि बच्चों को भर्ती तो किया जा रहा है, लेकिन इलाज के कुछ ही घंटों में हालत ठ...