मेरठ, जुलाई 7 -- मेरठ। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर मंगलवार को जिला कांग्रेस के बैनर तले कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने सदबुद्धि पदयात्रा निकाली। इस दौरान पूरे मामले में दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई। कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष गौरव भाटी के नेतृत्व में गढ़ रोड स्थित न्यू नगर निगम दफ्तर के सामने शर्मा मार्केट से सदबुद्धि पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राम मंदिर के चढ़ावे में हेरफेर को लेकर आक्रोश जताया। कहा कि पूरे मामले में दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो। सुनिश्चित किया जाए कि भविष्य में दुबारा चढ़ावे में हेरफेर का मामला न हो। प्रदर्शनकारियों में हेमंत प्रधान, सैयद आमिर रजा, केडी शर्मा, पंडित तरुण शर्मा, एसके शाहरुख, अमित गुप्ता, नसीम, राकेश कुशवाहा रहे। यह भी पढ़ें- कांग्रेस आज करेगी सद्बुद्धि यात्रा यह...