नई दिल्ली, जून 29 -- राम मंदिर चढ़ावे में चोरी का मामला गरमाता जा रहा है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, नए तथ्य सामने आ रहे हैं, वैसे-वैसे लोगों में नाराजगी भी बढ़ रही है। यही कारण है कि उत्तर प्रदेश के फैजाबाद बार एसोसिएशन ने अदालत में आरोपियों का मुकदमा न लड़ने का फैसला किया है। इतना ही नहीं, फैजाबाद के वकीलों में इतनी नाराजगी है कि बार एसोसिएशन ने फैसला किया है कि आरोपियों का मुकदमा लड़ने वाले किसी भी सदस्य वकील पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। चढ़ावा चोरी को लेकर नाराज वकीलों की संस्था ने और भी मांगें रखी हैं और सड़क पर उतरने की चेतावनी भी दी है। आलोचना के घेरे में आए चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव के लिए आगे के दिन आसान नहीं होंगे। एसआईटी जांच आगे बढ़ रही है, पर बार एसोसिएशन इस लड़ाई को अपनी ओर से भी आगे बढ़ाना चाहता ह...