संवाददाता, जुलाई 14 -- राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोप सामने आने के बाद अब श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बड़ा कदम उठाने की तैयारी शुरू कर दी है। जिन श्रद्धालुओं ने अपने दान की गई वस्तुओं की रसीद न मिलने और उन्हें मंदिर में प्रदर्शित या सुरक्षित न रखने के आरोप लगाए थे, उनके समर्पण को लौटाने पर ट्रस्ट गंभीरता से विचार कर रहा है। हालांकि, इस संबंध में अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। ट्रस्ट का मानना है कि श्रद्धालुओं के द्वारा राम मंदिर में वस्तुओं को रखने का आग्रह स्वीकार करने योग्य नहीं है, क्योंकि मंदिर के गर्भगृह में एक निश्चित स्थान है। यहां समय-समय पर उपयोगी वस्तुओं को रखकर ही उपयोग किया जाता है। पुनः यथास्थान पर सुरक्षित करा दिया जाता है। इसके अलावा श्रद्धालुओं द्वारा दी जाने वाली धातुओं का परीक्षण और उनकी शुद्धता परखे ...