चढ़ावा में चोरी; रामलला के आभूषणों के रखवाले भी एसआईटी की रडार पर आए, प्रभारी से पूछताछ
अयोध्या, जून 18 -- अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे की चोरी की जांच में जुटी एसआईटी के रडार पर अब रामलला के आभूषणों की देखभाल करने वाले आ गए हैं। आभूषणों में हेराफेरी के आरोपों की जांच शुरू कर दी गई है। एसआईटी के अफसरों ने आभूषणों का लेखा-जोखा रखने वाले रिकार्ड की पड़ताल की और प्रभारी से पूछताछ की है। आभूषणों की तस्वीरों के मिलान में आने वाली खामियों के बारे जानकारी मांगी गई है। इसके अलावा उनके व्यक्तिगत खातों व अन्य सम्बन्धित विषयों पर ब्योरा भी तलब किया गया है। चढ़ावा में चोरी के साथ ही आभूषणों में हेराफेरी का भी लगातार आरोप लग रहा है। सूत्र बताते हैं कि रामलला के सभी आभूषणों का एक रजिस्टर तैयार किया गया है। इस रजिस्टर में सभी आभूषणों की मूल तस्वीरें भी चस्पा की गयी हैं। बताया गया कि विशेष अवसरों पर रामलला के अलंकरण के लिए अलग-अलग आभूषण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.