वाराणसी, जुलाई 3 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के संगठन प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने शुक्रवार को वाराणसी में भाजपा पर तीखे हमले किए। उन्होंने नीट परीक्षा, राममंदिर में चढ़ावा चोरी और भर्ती घोटालों पर सवाल उठाए। काशी पहुंचने पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उनका स्वागत किया। कचहरी स्थित आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद उन्होंने रविदास मंदिर, कबीरमठ और सारनाथ स्थित बुद्ध मंदिर में शीश नवाया। राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि यदि मंदिर निर्माण के सभी महत्वपूर्ण निर्णय केंद्र सरकार के नेतृत्व में लिए गए हैं, तो चंदे में कथित गड़बड़ियों की जवाबदेही भी तय होनी चाहिए। उन्होंने प्रदेश में सरकारी विद्यालयों की मर्जर प्रक्रिया को गांवों में शिक्षा व्यवस्था प्रभावित करने वाला बताया। यह भी पढ़ें- कांग्रेस के नव...