कौशाम्बी, जून 25 -- जिला मुख्यालय मंझनपुर में कांग्रेस पार्टी जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय के नेतृत्व में सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं ने अयोध्या में राम मंदिर में हुई चंदा चोरी मामले में कार्रवाई नहीं किए जाने को लेकर गुरुवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान चंपत राय की गिरफ्तारी समेत विभिन्न मांगों को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा। कांग्रेस पार्टी जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय ने कहा कि भाजपा के लोगों ने अयोध्या में जमकर घोटाले किए हैं। इतना ही नहीं निर्माण के दौरान घोटाला किया और अब चढ़ावे की चोरी का मामला सामने आया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन सरकार ने किया है, जबकि एसआईटी का एक अधिकारी खुद एक मामले में दोषी है। यह भी पढ़ें- राम मंदिर चढ़ावा चोरी: SIT जांच के बाद भी क्यों उठे सवाल उक्त व्यक्ति से जांच प्रभावित ह...