लखनऊ, जून 24 -- लखनऊ। वरिष्ठ संवाददाता अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले को लेकर कांग्रेस सड़क ने सख्त कार्रवाई की मांग की है। उप्र कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रुद्र दमन सिंह बबलू के नेतृत्व में चंदा चोरी मामले में जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा।शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी ने कहा कि इस पूरे मामले की वृहद स्तर पर जांच होनी चाहिए। दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जेल भेजा जाए। कार्यक्रम में उप्र कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव मो. नईम, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र पांडे, एडवोकेट आरबी सिंह, फखरुल इस्लाम, केके शुक्ला, रईस अहमद, उबेद खान आदि पदाधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- राम मं...