लखनऊ, अगस्त 3 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। मन्दिरों से चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर सत्र के पहले ही दिन सोमवार को विधान परिषद में जमकर हंगामा हुआ। सपा के सदस्यों ने दो बार वेल में पहुंच कर खूब नारेबाजी की। इस दौरान हंगामे की वजह से सदन की कार्यवाही 15-15 मिनट के लिए दो बार स्थगित करनी पड़ी। इस पर कार्यस्थगन प्रस्ताव के जवाब में नेता सदन केशव मौर्य ने कहा कि बाबर से रिश्ता जोड़ने वाले राम मंदिर की बात कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- राहुल, पप्पू, अवधेश, धर्मेंद्र के नाटक को रामगोपाल यादव ने गलत कहा, बोले- चंदा चोरी से संतों का वास्ता नहींसमाजवादी पार्टी का विरोध विधान परिषद में शून्य प्रहर के दौरान समाजवादी पार्टी ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मुद्दा उठाया। किरन पाल कश्यप ने कहा कि चढ़ावा चोरी तो 1990 से हो रही थी। अब चढ़ावा चोरी पकड़ी गई है। मान सिंह या...