अयोध्या, सितम्बर 24 -- चढ़ावा चोरी के बाद बदली व्यवस्था, कई चरणों में हो रही निगरानी अयोध्या,संवाददाता। एसआईटी अधिकारियों को जांच में पता चला है कि श्रद्धालुओं द्वारा रामलला को समर्पित की गई रकम और धातु को गिनने की व्यवस्था में घोर लापरवाही की गई। बनाई गई एसओपी को दरकिनार कर दिया गया। हालांकि चोरी की वारदात का खुलासा होने के बाद अब व्यवस्थाओं को सख्ती से लागू करा दिया गया है। यह भी पढ़ें- रामलला के खजाने में रोज दो से तीन बार लगी सेंध, 105 वारदात सीसीटीवी में कैदतोड़फोड़ की रिपोर्ट रामजन्मभूमि परिसर के जानकार और एसआईटी रिपोर्ट बताती है कि पहले गणना कक्ष में दो या तीन सीसीटीवी लगे थे। रिकॉर्डिंग केवल स्थानीय सर्वर पर थी यानी कुछ निश्चित दिनों बाद रिकार्डिंग स्वतः डिलीट हो जाती थी। कैमरे को सुरक्षा कंट्रोल रूम से भी नही जोड़ा गया था। कर्मचार...