लखनऊ, अक्टूबर 4 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखते हुए भाजपा सरकार को 50 मुद्दों पर घेरा है। उन्होंने कहा है कि मंदिर में चोरी करवाने वाले उन भाजपाई 'चढ़ावा चोरों' की झूठी बातों का भरोसा अब कोई नहीं कर रहा है।

भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना उन्होंने कहा कि शंकराचार्य पर प्रहार करने वालों, संविधान का विरोध करने के लिए बाबा साहेब की मूर्तियां तुड़वाने वालों पर लोगों को भरोसा नहीं है। अल्पसंख्यकों के खिलाफ नाइंसाफी, 'हाथरस की बेटी' के साथ न्याय न करने वालों, एक युवा विधवा को जेल में तड़पाने वालों, कॉरिडोर, पुल, एक्सप्रेसवे, मंदिर के नाम पर पैसे खाने वालों पर जनता का भरोसा उठ गया है।

जनता की तकलीफों का उल्लेख अखिलेश ने कहा है कि जनता के टैक्स के 2.5 करोड़ रुपये हर दिन नकली छवि बनाने पर लुटाने ...