अमरोहा, सितम्बर 27 -- गजरौला, संवाददाता। क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार शाम चढ़त के दौरान बाराती आपस में भिड़ गए। युवाओं के दो गुट बन गए व बेल्टों से मारपीट होने लगी। मौके पर अफरातफरी मच गई। बारात में शामिल कुछ लोगों ने युवाओं को समझा बुझाकर किसी तरह विवाद शांत कराया। क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार को बारात आई थी। बताया जा रहा है कि शाम के वक्त बारात चढ़त का कार्यक्रम चल रहा था। बारातियों में शामिल युवकों के दो गुट फिल्मी गानों पर डांस कर रहे थे कि तभी पंसद का गाना बजाने को लेकर युवकों के दोनों गुटों के बीच कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ा तो दोनों गुटों के युवकों ने बेल्टें निकाल लीं तथा मारपीट करने लगे। जिससे बारात चढ़त के दौरान भगदड़ मच गई। दूल्हा भी बग्गी से उतर गया व युवकों में बीच बचाव कराने लगा। इस बीच चढ़त का कार्यक्रम कुछ देर के लिए ...