नई दिल्ली, जुलाई 15 -- शेयर मार्केट में तेजी के बीच टाटा ग्रुप की एक कंपनी का शेयर आज बुरी तरह पिट रहा है। टाटा एलेक्सी के शेयरों में बुधवार को करीब 6 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली और यह 3,474 रुपये के निचले स्तर पर आ गए। यह गिरावट कंपनी के जून तिमाही के नतीजों के बाद आई है। कंपनी ने पहली तिमाही में 170.6 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 18.2 प्रतिशत अधिक है। कंपनी की ऑपरेशनल इनकम में भी 14.5 प्रतिशत की सालाना बढ़ोतरी हुई है और यह 1,021.1 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। तिमाही आधार पर आय में 2.8 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।तिमाही के प्रमुख वित्तीय आंकड़े कंपनी का टैक्स से पहले मुनाफा इस पहली तिमाही में 232.5 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले के मुकाबले 18.4 प्रतिशत अधिक है। टैक्स से पहले मुनाफे का मार्जिन...