हल्द्वानी, मार्च 14 -- हल्द्वानी, संवाददाता। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के मुख्य सेवादार (अध्यक्ष) विरेंद्र सिंह चड्डा ने शनिवार को अपने पद से त्यागपत्र दे दिया। उन्होंने संगत के बीच अरदास और हुकुमनामा के समापन के बाद व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए अपना इस्तीफा सौंपा। 10 अक्तूबर 2024 को पदभार ग्रहण करने वाले चड्डा का कार्यकाल भव्य नगर कीर्तन और ऐतिहासिक गुरुपर्व आयोजनों के लिए स्मरणीय रहेगा। महासचिव कंवलजीत सिंह उप्पल ने बताया कि पंजीकृत विधान के अनुसार, आगामी चुनाव तक उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह आनंद अध्यक्ष पद के दायित्वों का संचालन करेंगे। इस दौरान स्टेज सेक्रेटरी अमरजीत सिंह आनंद, प्रवक्ता हरजीत सिंह चड्डा और रमन साहनी सहित प्रबंधक कमेटी के कई सदस्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.