जमशेदपुर, मई 23 -- पारडीह के शिव मंदिर प्रांगण में श्री सार्वजनिक शिव पूजा समिति की ओर से आयोजित तीन दिवसीय शिव पूजा महोत्सव के दूसरे दिन गुरुवार सुबह चड़क पूजा धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष व बच्चे शामिल हुए। शिव भक्तों ने उपवास कर मंदिर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। भक्तों ने बारी-बारी से शरीर के विभिन्न अंगों में लोहे की कील चुभोकर शिव पर आस्था जताई। भक्तों ने रस्सी के सहारे लकड़ी के खंभे में 30 फीट ऊंचाई में घूमते हुए फूल एवं प्रसाद की बारिश भी की। भक्त नाचते-गाते शिव की जय जयकारे लग रहे थे। यह भी पढ़ें- सुकुरहुटू में 12 दिवसीय मंडा पूजा का आयोजन मंदिर परिसर में दिनभर मेले जैसा दृश्य बना था। सड़क पूजा के दौरान भगवान शिव से मन्नत मांगने की भी परंपरा है। वहीं, रात में झाड़ग्राम से आई टीम ने झूमर गीत क...