दुमका, अप्रैल 1 -- जामा। जामा प्रखंड में दुमका से लगभग आठ किलोमीटर पश्चिम स्थित चुटोनाथ शिव-पार्वती मंदिर, चुटो पहाड़ी बाबा एवं चुटो पहाड़ धार्मिक और पर्यटन स्थल के रूप में काफी प्रसिद्ध हैं। यहां हर वर्ष आयोजित होने वाले चड़क पूजा महोत्सव के दौरान इस बार 1 अप्रैल से 23 अप्रैल तक बलि पूजा पर रोक रहेगी। चड़क पूजा कार्यक्रम के तहत 8 अप्रैल को ढाक आगमन, 10 अप्रैल को बनेश्वर बाबा का आगमन एवं गांव भ्रमण की शुरुआत होगी। 14 अप्रैल को रात्रि जागरण, भजन-कीर्तन एवं बाबा चुटोनाथ महादेव का विशेष पूजन किया जाएगा। 15 अप्रैल को एक दिन के लिए एकाह बलि पूजा एवं पहाड़ ठाकुर पूजा का आयोजन होगा। इसके बाद 22 अप्रैल को अष्टमंगला के अवसर पर एकाह बलि पूजा तथा 23 अप्रैल से दशहरा बलि पूजा पुनः प्रारंभ हो जाएगी, जो आगे नियमित रूप से चलती रहेगी। इस संबंध में चुटोनाथ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.