चड़क पूजा: सड़क पर दंडवत करते चंडेश्वर मंदिर पहुंचे भोक्ता
घाटशिला, जून 18 -- चाकुलिया, संवाददाता। चाकुलिया नगर पंचायत के पुराना बाजार स्थित चंडेश्वर शिव मंदिर में सोमवार से शुरू पांच दिवसीय चड़क पूजा के तीसरे दिन बुधवार को श्रद्धा और आस्था का अनूठा दृश्य देखने को मिला। भोक्ताओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए मंदिर पहुंचकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। पूजा कार्यक्रम के तहत भोक्ता पहले पक्का घाट तालाब पहुंचे, जहां उन्होंने स्नान कर विधि-विधान से पूजा की। इसके बाद करीब 75 भोक्ताओं ने धार्मिक परंपरा के तहत जमीन पर लोटते हुए चंडेश्वर शिव मंदिर तक यात्रा पूरी की। मंदिर पहुंचने के बाद भोक्ताओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.