हजारीबाग, दिसम्बर 6 -- केरेडारी, प्रतिनिधि। पिछले चार दिनों से शीतलहरी को देखते हुए चट्टीबारियातू कोल खनन परियोजना ने शनिवार को सीएसआर फंड के तहत चट्टीबरियातु पंचायत के बिरहोर कॉलोनी पगार में स्थानीय बिरहोरों के बीच कंबल का वितरण किया गया। मुखिया झरीलाल महतो के हाथो 100 बिरहोर परिवार को कंबल दिया गया ताकि ठंड के मौसम में राहत मिल सके। कार्यक्रम के दौरान परियोजना प्रबंधन ने कहा कि स्थानीय जनता का सहयोग और जन कल्याण उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी परियोजना ने माइंस से प्रभावित व विस्थापित लोगों को कंबल देने का प्रयास करुंगा। पिछले वर्ष चट्टीबरियातु, पगार और जोरदाग गांववासियों को 3500 कंबल वितरण किया था। साथ ही 100 कम्बल बिरहोर परिवार दिया गया था। इस वर्ष भी उसी पहल के साथ परियोजना ने सामाजिक उत्तरदायित्व और संवेद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.