गोरखपुर, फरवरी 28 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में नगर निगम को सर्वोच्च स्थान दिलाने एवं जागरुकता बढ़ाने के लिए रविवार को वृहद स्तर का प्लॉग रन आयोजित होगा। महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में रविवार की सुबह 8 बजे चटोरी गली, इंदिरा बाल विहार में आयोजन होगा। महापौर ने सभी पार्षदों, विभागाध्यक्षों, जोनल अधिकारियों, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, जोनल सेनेटरी अधिकारी और मुख्य सफाई निरीक्षकों को उपस्थित होने का अनुरोध किया। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल और अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्र ने नगरवासियों की भागीदारी की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...